Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के शानदार समुद्री तट-2

हमें फॉलो करें भारत के शानदार समुद्री तट-2

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
 
WD

धरती के 70.8% प्रतिशत भाग पर समुद्र है जिसमें से 14% भाग पर बसा है विराट हिंद महासागर। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है।

निम्न प्रमुख समुद्र तटों से समुद्र को निहारना बहुत ही रोमांचक अनुभव होता है। ये राज्य निम्न हैं- 1. आंध्रप्रदेश, 2. पश्चिम बंगाल, 3. केरल, 4. कर्नाटक, 5. उड़ीसा 6. तमिलनाडु, 7. महाराष्ट्र, 8. गोवा, 9. गुजरात, 10. पुडुचेरी, 11. अंडमान-निकोबार, 12. दमण-दीव और 13. लक्ष्यद्वीप। इस बार प्रस्तुत है आंध्रप्रदेश के प्रमुख समुद्री तटों की जानकारी।

1. मंगिनापुडी तट : मंगिनापुडी तट अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है और यह एक ऐतिहासिक पत्तन शहर भी है। वास्‍तव में मंगिनापुडी तट का सौंदर्य इसके प्राकृतिक रूप में निहित है। तट पर आने वाली समुद्र की तरंगें मंगिनापुडी तट का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। पुराने समय में इसके बंदरगाहों को भारत के प्रवेश द्वार के रूप में उपयोग किया जाता था।

2. भीमुनीपट्‍नम तट : नीले पानी और नारियल के ऊंचे पेड़ों के बीच बसा भीमुनीपट्‍नम तट आपके मन को शांति से भर देता है। यह तट मनोरंजन और मौज मस्ती के लिए एक बेहतरीन स्‍थल है। मन को मोह लेना वाला यह तट अति सुंदर और मनोरम है। आंध्रप्रदेश के तटवर्ती इलाके में स्थित इस तट की सुंदरता देखते ही बनती है।

3. माइपाडु तट : आंध्र का दूसरा तट है माइपाडु तट। चौका देने वाले सुंदर दृश्‍यों और सुनहरे रंग के सूर्य वाला तट है, जो महीन रेत और कोमल तरंगों से हमें सराबोर कर देता है। अपने अनुभव को यादगार बनाना है, तो उठते-गिरते समुद्र में स्‍थानीय नाव पर नौकायन का मजा लें।

webdunia
 
FILE
4. वोडारेवू तट : शहरी जीवन से थक चुके लोगों के लिए सुकून और खुशी से लबरेज है वोडारेवू तट। यहां उठती समुद्री तरंगे और उफनता समुद्र मन को तरोताजा कर देता है। वोडारेवू तट प्रकाशम जिले के जिराला से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

5. रामकृष्‍णा तट : आंध्रप्रदेश की तटवर्ती रेखा पर स्थित यह तट बंगाल की खाड़ी से जुड़ता है और इसका प्राकृतिक दृश्य मन मोह लेने वाला है। वास्‍तव में यहां का मनोरम दृश्‍य तुलना से परे है। रामकृष्‍णा तट पवित्र जल और मनोहारी वातावरण वाला सबसे अधिक लोकप्रिय तट है।

6. ऋषिकोंडा तट : यदि आप छुट्टियां मनाने का सोच रहे हैं, ‍तो तुरंत ही चले जाएं ऋषिकोंडा तट। यहां के अनछुए रेतीले मैदान और समुद्र की गर्म तरंगें, जहां इसके आकर्षण को बढ़ाती है वहीं यह आपको एक नए अहसास का परिचय भी कराती हैं।

विशाखापट्‍नम से केवल आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकोंडा तट सुनहरी रेत से बना एक मनोहारी स्थल है। यहां पहाड़ी कॉटेज है। तैराकी और जल क्रीड़ाओं के शौकीन जैसे स्‍काइंग और विंड सर्फिंग के लिए ऋषिकोंडा एक आदर्श गंतव्‍य है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi