Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र के समुद्री तट

भारत के शानदार समुद्री तट-6

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र के समुद्री तट
- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
FILE

धरती के 70.8% प्रतिशत भाग पर समुद्र है जिसमें से 14% भाग पर बसा है विराट हिंद महासागर। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है।

निम्न प्रमुख समुद्र तटों से समुद्र को निहारना बहुत ही रोमांचक अनुभव होता है। ये राज्य निम्न हैं- 1. आंध्रप्रदेश, 2. पश्चिम बंगाल, 3. केरल, 4. कर्नाटक, 5. उड़ीसा 6. तमिलनाडु, 7. महाराष्ट्र, 8. गोवा, 9. गुजरात, 10. पुड्डुचेरी, 11. अंडमान-निकोबार, 12. दमण-दीव और 13. लक्ष्यद्वीप। इस बार प्रस्तुत है महाराष्ट्र और गोवा के शानदार समुद्री तटों की जानकारी।

महाराष्ट्र के समुद्र तट : महाराष्ट्र में 720 किलोमीटर का समुद्री तट है। यहां के प्रमुख तटवर्ती शहर है- मुंबई और सिंधु दुर्ग। इसके अलावा और भी समुद्र तट है।

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है- गेटवे ऑफ इंडिया। यह दक्षिण-पश्चिम का वित्तीय व वाणिज्यिक केंद्र और अरब सागर में स्थित प्रमुख बंदरगाह है। मुंबई का नामकरण यहां की स्थानीय देवी मुंबा (मां पार्वती) के नाम पर किया है। यहां पर जूही, मरिन ड्राइव, चौपाटी, वरसोवा, हाजी अली, गेटवे ऑफ इंडिया, एलिफेंटा आदि जगह से समुद्र के दर्शन किए जा सकते हैं।

webdunia
FILE
सिंधु दुर्ग : सिंधु दुर्ग का अर्थ समुद्र और किला अर्थात यहां, जहां देखने के लिए समुद्र है वहीं दुर्ग भी। शानदार पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण सिंधु दुर्ग का खूबसूरत समुद्र तट देखने लायक है। यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे छोटा जिला है।

कोंकण क्षेत्र के दक्षिण में स्थित यह जिला पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में सह्याद्रि पहाड़ियों से घिरा है। इसके उत्तर में रत्‍नागिरी और दक्षिण में गोवा है।

सिंधु दुर्ग में छत्रपति शिवाजी के मंदिर है। सिंधु दुर्ग में अनेक तीर्थ स्थान है और खासकर यहां अनेक समुद्री किले हैं, जिनमें 16वीं शताब्दी में बना सिंधु दुर्ग का किला और पद्मागढ़ का किला मुख्य रूप से प्रसिद्ध है।

इसके अलावा सारजेकोट, राजकोट, निवती, भारतगढ़ और भगवंतगढ़ जैसे किले भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

सिंधु दुर्ग में अनेक समुद्री तट है- जैसे मालवन, तारकारली, धामपुर, देवगढ़, सातवाड़ी, वेनगुरला, आरावली-शिरोदा आदि।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi