Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाटा ग्रुप कंपनियों के शेयर चमके

हमें फॉलो करें टाटा ग्रुप कंपनियों के शेयर चमके
मुंबई (भाषा) , रविवार, 29 मार्च 2009 (15:49 IST)
टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में इस माह अब तक बेहतरीन लाभ दर्ज हुआ। यह लाभ सेंसेक्स में कुल मजबूती की तुलना में लगभग दोगुना है।

तीस शेयर आधारित सेंसेक्स में शुक्रवार तक एक माह में 13 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई। वहीं विश्लेषण से पता चलता है कि इस दौरान टाटा ग्रुप की चार कंपनियों का औसत लाभ इस दौरान 26 प्रतिशत से अधिक रहा। इन कंपनियों में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज,टाटा मोटर्स, टाटा कम्युनिकेशंस तथा टाटा स्टील है।

एक ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषक ने कहा कि टाटा ग्रुप के शेयरों में चमक लौट रही है। नैनो के बाजार में आने की संभावना ने विशेषकर टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी आई।

टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों में 27 मार्च को समाप्त एक माह के दौरान 33 प्रतिशत की मजबूती आई। विश्लेषकों का कहना है कि टाटा टेलीसर्विसेज ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी दोकोमो को बेची है जिसका अच्छा असर कीमतों पर रहा।

बाजार सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के शुरुआती संकेतों के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक भी ग्रुप के शेयरों पर ध्यान दे रहे हैं।

टाटा ग्रुप की टाटा टी तथा टाटा काफी के शेयर समीक्षाधीन अवधि में दो प्रतिशत से अधिक टूटे। टाटा ग्रुप की 27 फर्में सूचीबद्ध हैं जिनका कुल बाजार पूँजीकरण लगभग 60 अरब डॉलर और शेयरधारकों की संख्या 32 लाख है।

टाटा ग्रुप की अन्य सूचीबद्ध कंपनियों में टाटा केमिकल्स, टाटा पावर, इंडियन होटल्स, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), टाइटन इंडस्ट्रीज,वोल्टास ट्रेंट व तायो रोल्स शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi