Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में आशंकित हैं निवेशक

हमें फॉलो करें भारत में आशंकित हैं निवेशक
मुंबई , शुक्रवार, 27 नवंबर 2009 (11:18 IST)
भविष्य में मुंबई जैसे आतंकी हमलों की आशंका देश में विदेशी निवेश को प्रभावित कर सकती है।

अर्थव्यवस्था पर आतंकी हमलों के प्रभाव पर कराए गए हालिया सर्वेक्षण के मुताबिक विदेशी निवेशक इस बात से चिंतित हैं कि अगर मुंबई हमले जैसी कोई घटना फिर हुई तो आर्थिक मोर्चे पर अभी तक अर्जित उपलब्धियों पर पानी फिर सकता है।

हालाँकि विदेशी निवेशक इस वर्ष अबतक घरेलू शेयर बाजार में 15 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुके हैं जिससे बाजार 80 फीसदी बढ़त में हैं पर वह यह सोच कर आशंकित हैं कि अगर देश पर मुंबई जैसा हमला दोबारा हुआ तो अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है।

मुंबई में आतंकी हमले के बाद राज्य को 80 करोड़ डॉलर के विदेशी निवेश से हाथ धोना पड़ा था। शेयर बाजार एक दिन के लिए बंद कर दिए गए थे और विदेशी सैलानियों की संख्या में भी गिरावट आई थी।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi