Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैश्विक मंदी ने हिलाई बुनियाद

रियलिटी क्षेत्र की कंपनियों का हाल बेहाल

हमें फॉलो करें वैश्विक मंदी ने हिलाई बुनियाद
इंदौर , रविवार, 28 सितम्बर 2008 (18:18 IST)
- मनीष उपाध्याय

अमेरिका से चली आर्थिक मंदी की लहर ने रियलिटी क्षेत्र की बुनियाद हिला दी है। वैश्विक आर्थिक मंदी की मार सबसे ज्यादा रियलिटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर पड़ी है। इस वर्ष जनवरी में बुलंदी को छूने वाले शेयरों के मूल्य में आज 30 से लेकर 81 प्रतिशत की तगड़ी गिरावट आ गई है। शेयर बाजार में सबसे ज्यादा उभरता रियलिटी क्षेत्र आज सबसे ज्यादा ढहता नजर आ रहा है।

देश के शेयर बाजारों के स्वर्ण काल 9 जनवरी को जब बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 21000 के जादुई अंक को छु गया था, तब आवास क्षेत्र की विशालकाय कंपनी डीएलएफ का शेयर बीएसई में 1172 रु. के शीर्ष स्तर पर था। आज रियलिटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों डीएलएफ, एचडीआईएल, यूनिटेक, सोभा, पार्श्वनाथ, ओमेक्स और अंसल के शेयरों को भी जोड़ दें तो इन सबका कुल मूल्य 1172 रु. से कुछ कम आता है। रियलिटी क्षेत्र की कंपनियों की इस वक्त दशा क्या है, यह इस विश्लेषण से बेहतर समझ में आ सकता है। बीएसई रियलिटी इंडेक्स पिछले महीने 20 फीसद तक लुढ़क चुका है, जबकि सेंसेक्स में इसके मुकाबले 5 फीसद की मामूली गिरावट आई है।

क्यों हिल गई बुनियाद : बाजार में जोरदार गिरावट से पहले रियल्टी शेयरों का अविश्वसनीय तरीके से काफी ऊँचे भाव पर होना भी तेज गिरावट का कारण है। कई कंपनियों ने आईपीओ से पहले ऊँचा प्रीमियम ले लिया था। इसलिए तेज गिरावट के बावजूद और नुकसान की आशंका है। होम लोन की ब्याज दरें बढ़ जाना और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के ध्वस्त होने से वहाँ की बड़ी बैंकों और कंपनियों का देश के रियलिटी क्षेत्र में एफडीआई का रुक जाना अन्य प्रमुख कारण हैं।

अमेरिकी कंपनियों का बर्बाद होने का भारत की रियल एस्टेट कंपनियों पर सीधा असर पड़ा है। मान लीजिए लीमैन को किसी भारतीय कंपनी में 100 मिलियन डॉलर का एफडीआई करना था। उसने 50 मिलियन डॉलर उस कंपनी को दे भी दिए, लेकिन अब उसके बर्बाद हो जाने से भारतीय कंपनी ने प्रोजेक्ट शुरू कर दिया था, आधी राशि नहीं मिलने से उसका प्रोजेक्ट बीच में ही रुक जाएगा। इसके अलावा भारत में ही ब्याज दर बढ़ना इस क्षेत्र के लिए दूसरा वज्राघात रहा। -निशांत न्याती, आनंद राठी सिक्युरिटीज के रीजनल डायरेक्टर

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनियों में बीएसई में आए उतार-चढ़ाव पर एक नजर
कंपनी
09 जनवरी 08 को शेयर मूल्य रु. में
26 सितंबर 08 को शेयर मूल्य रु. में
गिरावट फीसद में
अंसल हाउसिंग
322.5
83.2
74.20
आकृति सिटी
1150
799.6
30.46
डीएलएफ लि.
1168.50
369.5
68.37
लेंको इंफ्रा.
811.90
185.05
77.20
ओमेक्स
541.55
100.45
81.45
पार्श्वनाथ
505.75
96.65
80.88
सोभा डेवलपर
943.85
189.75
79.89
यूनिटेक लि.
516.95
111.05
78.51

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi