Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शेयर बाजार में गिरावट जारी

सेंसेक्स 156 अंक टूटा

हमें फॉलो करें शेयर बाजार में गिरावट जारी
मुंबई , शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011 (18:06 IST)
शेयर बाजार में शुक्रवार को पांचवे दिन गिरावट जारी रही। ब्याज दर में घट-बढ़ से प्रभावित होने वाले शेयरों पर बिकवाली दबाव से बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 156 अंक टूटकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 156.06 अंक टूटकर 19,135.96 अंक पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.95 अंक की गिरावट के साथ 5,749.50 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने आज वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। अगले सप्ताह होने वाली सालाना मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में नीतिगत दरें बढ़ाए जाने की संभावना है।

ब्रोकरों ने कहा कि बाजार में गिरावट को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कुछ हद तक संभाल लिया। आरआईएल में आज 0.83 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi