Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेंसेक्स में 101 अंक की गिरावट

हमें फॉलो करें सेंसेक्स में 101 अंक की गिरावट
मुंबई , बुधवार, 8 जून 2011 (18:05 IST)
शेयर बाजार में दो दिनों से जारी तेजी आज थम गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख शेयरों में निवेशकों की मुनाफा वसूली से बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 101 अंक टूटकर बंद हुआ।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में 120 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स बुधवार को 101.33 अंक टूटकर 18394.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के निचले स्तर 18365.94 अंक पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 29.30 अंक की गिरावट के साथ 5526.85 अंक पर बंद हुआ।

ब्रोकरों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख रहने और यूरोपीय शेयर बाजारों के गिरावट के साथ खुलने से घरेलू बाजार की धारणा कमजोर हो गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बयान का वैश्विक बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमेन बेन बर्नांके ने कहा कि अमेरिका में आर्थिक सुधार की गति ‘निराशाजनक’ और धीमी है।

सेंसेक्स में सबसे अधिक भारांश रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। इससे जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज 8.85 रुपए टूटा, जबकि इनफोसिस के शेयर भाव में 20.55 रुपए की गिरावट आई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi