Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेंसेक्स में 39 अंक की गिरावट

हमें फॉलो करें सेंसेक्स में 39 अंक की गिरावट
मुंबई , मंगलवार, 26 अप्रैल 2011 (18:39 IST)
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स मंगलवार को 39 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख तथा उच्च मुद्रास्फीति के कारण ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट दर्ज की गई। डेरिवेटिव खंड में मासिक निपटान के पहले सौदे निपटाने के लिए भी विकवाली का दबाव बढ़ गया था।

तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 38.96 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19545.35 पर बंद हुआ। कम भाव बड़ी कंपनियों के शेयरों की लिवाली से गिरावट पर थोड़ा विराम लगा। शुरुआती कारोबार में यह 106.95 अंक नीचे आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.10 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5868.40 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 5791.55 अंक पर चला गया था।

कारोबारियों के मुताबिक मुद्रास्फीति पर शिकंजा कसने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा अगली मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों में वृद्धि की आशंका को लेकर निवेशक सतर्क हैं। इसके अलावा एशियाई बाजारों में कमजोर रुख का असर भी बाजार पर पड़ा। भाव गिरने पर कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में गिरावट पर विराम लगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi