Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाही और आकर्षक होती है महाकालेश्वर की सवारी

हमें फॉलो करें शाही और आकर्षक होती है महाकालेश्वर की सवारी
webdunia

स्मृति आदित्य

Mahakaleshwar Savari, Ujjain

नगर भ्रमण पर ‍निकलते हैं उज्जयिनी के राजा

श्रावण की सुहानी फुहारों के बीच मन धर्म के प्रति सहज ही आकर्षित होने लगता है। इस मौसम में शिव नगरी उज्जयिनी का सौन्दर्य, धर्म से जुड़ कर पवित्र हो जाता है। विश्व भर में भगवान महाकालेश्वर की श्रावण मास की सवारी प्रसिद्ध है। श्रावण के प्रति सोमवार को निकलने वाली इस विशेष सवारी को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।

 
FILE


उज्जैन निवासी स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि वे भगवान शिव के सान्निध्य में रहते हैं। श्रावण के हर सोमवार का नजारा इस शहर में कुछ इस तरह होता है कि चाहे हिन्दू हो या मुसलमान, सुबह अपने राजा के सम्मान में व्रत रखते हैं।



अगले पेज पर : राजा निकलते हैं प्रजा के हालचाल जानने


शाम चार बजे सवारी के लिए राजाधिराज भूतभावन भगवान महाकालेश्वर तैयार होते हैं। कहा जाता है कि उज्जैन में भगवान शिव राजाधिराज के रूप में विराजमान है। श्रावण मास में वे अपनी प्रजा का हालचाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं।

webdunia
FILE


प्रजा अपने राजा से मिलने के लिए इस तरह व्याकुल होती है कि शहर के चौराहे-चौराहे पर स्वागत की विशेष तैयारी की जाती है। शाम चार बजे राजकीय ठाट-बाट और वैभव के साथ राजा महाकाल विशेष रूप से फूलों से सुसज्जित चांदी की पालकी में सवार होते हैं। जैसे ही राजा महाकाल पालकी में विराजमान होते हैं। ठंडी हवा के एक शीतल झोंके से या हल्की फुहारों से प्रकृति भी उनका भीना स्वागत करती है।




अगले पेज पर : कितनी भव्य होती है सवारी




महाकालेश्वर मंदिर का समूचा परिसर जय-जयकारों से गूंज उठता है। हाथी, घोड़े, चंवर डुलाते कर्म‍ी, सरकारी बैंड की दिल धड़काती धुन, शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, आम जन की श्रद्धा का उमड़ता सैलाब, बिल्वपत्र, ‍विभिन्न फल और विविध प्रकार के फूलों की विशेष रूप से बनी माला, झांझ-मंजीरे नगाड़ों के साथ होता अनवरत कीर्तन और अपने राजा को देख भर लेने की विकलता के साथ दर्शन करने वालों का मन भाव-विभोर हो जाता है।

webdunia
FILE


राजा महाकाल सबसे मिलते हैं,सबको दर्शन देते हैं। एक तरफ सुरक्षा का दायरा और दूसरी तरफ भक्ति का चरम उत्कर्ष, जिसने यह नजारा पहली बार देखा उसकी तो भावावेश में आंखें ही छलछला जाती है।

अगले पेज पर : खूबसूरत दृश्य क्षिप्रा नदी पर...




नगर के कुछ खास हिस्सों से गुजरती सवारी का सबसे खूबसूरत दृश्य क्षिप्रा नदी के किनारे देखने को मिलता है, जब नदी के दूसरे छोर से संत-महात्मा भव्य आरती करते हैं और विशेष तोप की सलामी के बीच राजा महाकाल क्षिप्रा का आचमन करते हैं।

webdunia
FILE


सवारी के साथ पधारे गजराज अपनी सूंड को ऊंची कर राजा के सम्मान में हर्ष व्यक्त करते हैं। पवित्र मंत्रोच्चार के साथ सवारी वापस मंदिर पहुंचती है। नगरवासी दिन भर अपने राजा के सम्मान में किया व्रत सवारी के दर्शन के बाद ही खोलते हैं।


webdunia
FILE


अगले पेज पर : राजा महाकाल देते हैं सबको आशीर्वाद


राजा महाकाल इस तरह श्रावण के प्रति सोमवार नगर भ्रमण करते हैं और कहते हैं कि इस दौरान वे इतनी राजसी मुद्रा में होते हैं कि हर अभिलाषा को पूरी करने का आशीर्वाद देते चलते हैं।

webdunia
FILE


देश के अलग-अलग प्रांतों से लोग सोमवार की इस दिव्य सवारी के दर्शन करने आते हैं, और मनचाहा वरदान लेकर जाते हैं। इस भव्य सवारी को देखने के बाद ही राजा महाकालेश्वर की दिव्यता को अनुभूत किया जा सकता है।



यहां क्लिक कर ऑनलाइन दर्शन कीजिए

शिव के ऑनलाइन विशेष दर्शन

समाप्त

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi