Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असाफा पॉवेल की हैट्रिक

हमें फॉलो करें असाफा पॉवेल की हैट्रिक
मोनाको (एजेंसी) , गुरुवार, 31 जुलाई 2008 (22:43 IST)
जमैका के असाफा पॉवेल ने लगातार तीसरी 100 मी. दौ़ड़ में पहला स्थान हासिल किया। पॉवेल ने वर्ष का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए 8.92 सेकंड में दौ़ड़ पूरी की।

पॉवेल को ओलिम्पिक में हमवतन उसैन बोल्ट और अमेरिका के टायसन गे से चुनौती मिलने की संभावना है, लेकिन इस दौ़ड़ में दोनों में से किसी ने भी हिस्सा नहीं लिया।

अमेरिका के डार्विस पैटोन ने 9.98 सेकंड समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जमैका के नेस्टा कार्टर ने 10.02 सेकंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

दौ़ड़ के बाद पॉवेल ने कहा कि मुझे अब भी अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रयास करना है। मैं इससे भी बेहतर करने की क्षमता रखता हूँ। मैं अपने समय से हैरान नहीं हूँ। यहाँ हवा नहीं चल रही थी। कुल मिलाकर मैं स्वयं को तरोताजा महसूस कर रहा हूँ।

महिलाओं की 100 मी. दौ़ड़ जमैका की केरोन स्टेवार्ट ने 10.94 सेकंड समय के साथ जीती। उन्होंने हमवतन शेरोन सिम्पसन (10.95 सेकंड) को पीछे छो़ड़ा। अमेरिका की टोरी एड्वर्ड्स 11.02 सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले इस वर्ष टोरी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा था।

ब्रिटेन के मार्टिन रनी ने अमेरिका के 400 मीटर के चैंपियन जेरेमी वारिनर और लाशान मेरिट की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए 44.72 सेकंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ यह स्पर्धा जीत ली।

कोमेन ने पुरुषों की 1500 मी. दौड जीती। इसके लिए उन्होंने तीन मिनट 31.49 सेकंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi