Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उच्च क्षमता सिग्नल पर राष्ट्रमंडल खेल

हमें फॉलो करें उच्च क्षमता सिग्नल पर राष्ट्रमंडल खेल
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलजीतसिंह लल्ली ने कहा कि सरकारी प्रसारक दूरदर्शन आधुनिकीकरण की प्रक्रिया से गुजर रहा है और खुलासा किया कि दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान डीडी उच्च क्षमता वाली नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके अपने सिग्नल जारी करेगा।

लल्ली ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में चार स्टूडियो तैयार करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है और राष्ट्रमंडल खेलों से काफी पहले ये तैयार हो जाएँगे।

उन्होंने दावा किया कि उच्च क्षमता के स्टूडियो डीडी के सभी दर्शकों को डिजिटल सिग्नल पहुँचाने में मदद करेंगे और इससे तस्वीरों और ध्वनि की गुणवत्ता में आमूलचूल सुधार होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi