Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उद्‍घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे प्रिंस चार्ल्स

हमें फॉलो करें उद्‍घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे प्रिंस चार्ल्स
नई दिल्ली , गुरुवार, 1 अप्रैल 2010 (23:40 IST)
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स यहाँ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्‍घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 3 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने है। इन खेलों का उद्‍घाटन 3 अक्टूबर को और समापन समारोह 14 अक्टूबर को होना है।

ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्‍घाटन के अवसर पर रॉयल वेल्स के राजकुमार महारानी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर इन खेलों के उद्‍घाटन और समापन समरोह के अलावा एथलेटिक्स लान बाल और भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इस स्टेडियम पर 75 हजार दर्शक बैठ सकते हैं।

भारत में 28 सालों के बाद कोई बहुस्पर्धा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे पहले 1982 एशियाई खेल और उससे पहले यही खेल 1951 में भी यहाँ आयोजित किए गए थे। भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पहली बार कर रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi