Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करेगी हॉकी टीम

हमें फॉलो करें ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करेगी हॉकी टीम
ग्रेटर नोएडा , रविवार, 15 अप्रैल 2012 (00:43 IST)
भारतीय हॉकी की स्टार तिकड़ी संदीपसिंह, सरदारासिंह और शिवेन्द्रसिंह ने शनिवार को यहां कहा कि लंदन ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम पदक जीतने में सफल रहेगी। भारतीय टीम इस महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय हॉकी टीम ने नई दिल्ली में हुए ओलिम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलिम्पिक के लिए टिकट हासिल किया था। भारतीय हॉकी टीम 2008 के बीजिंग ओलिम्पिक में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

स्टार खिलाड़ी संदीप ने कहा- ‘माइकल नोब्स की देखरेख में भारतीय टीम के स्तर में सुधार हुआ है। ओलिम्पिक क्वालीफायर में आपने देखा होगा कि टीम कितना बेहतर खेली थी। हमने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया था। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम लंदन ओलिम्पिक में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और देश के लिए पदक जीतेगी।’ क्वालीफायर में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सरदारा ने कहा कि टीम अभ्यास बहुत अच्छा चल रहा है और हमारा पूरा ध्यान फिटनेस पर लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम ऑस्ट्रेलियाई कोच और ट्रेनर के अंतर्गत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बेंगलुरु शिविर में हमने हैवीवेट ट्रेनिंग पर ध्यान दिया। जिस तरह की हॉकी आज-कल खेल जा रही है, हमें उसी की जरूरत है। शिवेन्द्र ने भी अपनी टीम के साथियों का समर्थन करते हुए कहा कि हम लंदन ओलिम्पिक में पदक जीतेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi