Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओलिम्पिक स्वर्ण पदक जीतो, 2 करोड़ पाओ

हमें फॉलो करें ओलिम्पिक स्वर्ण पदक जीतो, 2 करोड़ पाओ
चंडीगढ़ , मंगलवार, 12 जून 2012 (19:24 IST)
FC
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज राज्य के उन पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्हें 27 जुलाई से शुरू हो रहे लंदन ओलिम्पिक खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुना गया है।

जालंधर के गुरविंदर सिंह चांदी, रोपड़ के धर्मवीर सिंह, जिरा के गुरबाज सिंह और जालंधर के ही मनजीत सिंह को भारतीय टीम में चुना गया है जबकि बटाला के सरवनजीत सिंह को स्टैंडबाय रखा गया है।

लंदन ओलिम्पिकमें हिस्सा लेने वाले पंजाब के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बादल ने ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि देने की घोषणा की।

राज्य के खेल मंत्री और पंजाब हॉकी के अध्यक्ष बादल ने कहा कि हॉकी के लिए पंजाबियों में बेजोड़ जुनून है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा भारतीय हॉकी टीम की उपलब्धियों में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में लंदन ओलिम्पिक के लिए पंजाब के खिलाड़ियों की संख्या किसी भी अन्य राज्य के खिलाड़ियों से अधिक है।

बादल ने साथ ही कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की साझा सरकार ने 14 विश्वस्तरीय स्टेडियम तैयार किए हैं, जिसमें से छह में हॉकी एस्ट्रोटर्फ है। इनमें से दो में नीला और गुलाबी एस्ट्रो टर्फ है जिसक तरह के टर्फ का इस्तेमाल लंदन ओलिम्पिक में भी किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi