Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने 90 विदेशी दौरे किए

हमें फॉलो करें खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने 90 विदेशी दौरे किए
नई दिल्ली , रविवार, 1 अगस्त 2010 (17:14 IST)
खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए पिछले चार वर्षों में करीब 90 विदेशी दौरे किए हैं जिससे लिए मंत्रालय को 92 लाख रुपए का खर्चा करना पड़ा।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के आवेदन के जवाब में इसका खुलासा हुआ है। विभिन्न मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए विदेशी दौरों के बारे में जानकारी के संबंध में दायर आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने 2005-2009 के दौरान अपने अधिकारियों के 87 दौरों की सूचना दी है।

सबसे ज्यादा यात्रा करने में संयुक्त सचिव एस कृष्णन आगे रहे, जिन्होंने 2005-07 तक दो साल में 11 बार विदेश का दौरा किया। उनके बाद संयुक्त सचिव राहुल भटनागर ने 2007-09 तक 10 और संयुक्त सचिव आई श्रीनिवास ने आठ विदेशी दौरे किए। मंत्रालय के सचिव एसके अरोड़ा सात बार विदेश गए।

इन सभी ने क्यूबा, चीन, कुवैत और दक्षिण कोरिया का दौराया, जो राष्ट्रमंडल का हिस्सा नहीं हैं।

आरटीआई दायर करने वाले अभिषेक शुक्ला ने खर्चे का भी ब्यौरा माँगा, जिनमें टिकट की कीमत, होटल में रूकना, स्थानीय यात्रा का खर्चा शामिल हैं लेकिन मंत्रालय ने इसका जवाब देने से इंकार कर दिया और कुल खर्च राशि के बारे में ही जानकारी दी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi