Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घोषाल पराजित, भारतीय चुनौती समाप्त

हमें फॉलो करें घोषाल पराजित, भारतीय चुनौती समाप्त
मुंबई , सोमवार, 7 दिसंबर 2009 (23:17 IST)
भारत के नंबर एक स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल की यहाँ मिस्र के अम्र शबाना के हाथों पराजय के साथ पीएसए मास्टर्स 2009 में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

घोषाल ने शबाना का कड़ा मुकाबला किया लेकिन चार बार के विश्व चैंपियन ने आखिर में 11-6, 6-11, 11-5, 12-10 से जीत दर्ज की।

करारे शॉट और बेजोड़ कौशल का नजारा बने इस मैच में घोषाल को बीच में एक बार रेफरी की गलती का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi