Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टीम में वापसी करना चाहते हैं जुगराज

हमें फॉलो करें टीम में वापसी करना चाहते हैं जुगराज
कोलकाता (भाषा) , गुरुवार, 8 जनवरी 2009 (21:54 IST)
पाँच साल पहले सड़क दुर्घटना के कारण अंतरराष्ट्रीय हॉकी से दूर हुए ड्रैग फ्लिकर जुगराजसिंह की ख्वाहिश भारतीय टीम में वापसी की है, लेकिन खामियों से भरी व्यवस्था से वह कुद्ध हैं।

एक जमाने में भारतीय हॉकी के पोस्टर ब्वाय रहे जुगराज यहाँ बेटन कप में पंजाब पुलिस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने भारतीय हॉकी की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले एक महासंघ का गठन जरूरी है।

उन्होंने कहा जब तक महासंघ नहीं होगा, चीजें ढर्रे पर नहीं आएँगी। ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम को नहीं देखना बहुत दु:खद था।

जुगराज ने कहा कि चोट से उबरने के बाद मुझे तैयार रहने को कहा गया। मैंने छह महीने इंतजार किया पर कोई बुलावा नहीं आया। फिर अचानक मुझे ट्रायल में बुला लिया गया जो ठीक नहीं है। चयन प्रक्रिया में काफी खामियाँ हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi