Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टेटे के प्रति आकर्षण के लिए दौड़

हमें फॉलो करें टेटे के प्रति आकर्षण के लिए दौड़
लखनऊ , रविवार, 8 नवंबर 2009 (18:10 IST)
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 16 से 22 नवम्बर तक होने वाली 19वीं एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के प्रति लोगों में आकर्षण पैदा करने तथा पोलियो उन्मूलन के लिए कुछ पुराने और नए खिलाड़ियों के साथ अधिकारियों ने दौड़ लगाई।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और आठ बार टेबल टेनिस की राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी इंदु पुरी, राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रवीन्द्र पाल सिंह समेत साठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा दौड़ में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़ में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हुए।

दौड़ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों, महिलाओं और बच्चों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए।

लखनऊ के जिलाधिकारी अमित घोष ने सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। दौड़ में शामिल लोग स्टेडियम से राजभवन तक गए और वापस स्टेडियम आ गए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi