Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका टाटा स्टील में प्रबंधक बनीं

हमें फॉलो करें दीपिका टाटा स्टील में प्रबंधक बनीं
जमशेदपुर , शनिवार, 14 जुलाई 2012 (23:10 IST)
FILE
शीर्ष तीरंदाज और लंदन ओलिंपिक के लिए भारतीय दल की सदस्य दीपिका कुमारी टाटा स्टील से कंपनी के खेल विभाग की प्रबंधक के रूप में जुड़ गई हैं।

दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जबकि टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने ग्वांग्झू एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीता था।

टाटा स्टील की विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। इस तरह दीपिका कंपनी से जुड़े शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गईं, जिसमें माउंट एवरेस्ट पर जाने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल, शतरंज ग्रैंडमास्टर दिबेंदु बरुआ, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके एथलीट चार्ल्स बोरोमियो और साथी तीरंदाज जयंत तालुकदार शामिल हैं।

दीपिका 2008 में टाटा तीरंदाजी अकादमी से जुड़ी थीं, तब से वे अकादमी में अपना तीरंदाजी कौशल निखार रही हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi