Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका तीसरी बार 'टाटा स्टील स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर'

हमें फॉलो करें दीपिका तीसरी बार 'टाटा स्टील स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर'
जमशेदपुर , सोमवार, 4 मार्च 2013 (00:34 IST)
FILE
जमशेदपुर। दुनिया की टॉप 10 महिला तीरंदाजो में शुमार दीपिका कुमारी को लगातार तीसरी बार 'टाटा स्टील स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित सम्मान देने की आज घोषणा की गई लेकिन इंटर की परीक्षा में व्यस्तता के कारण उनकी अनुपस्थिति के चलते फिलहाल यह पुरस्कार उन्हें प्रदान नहीं किया गया।

19 वर्षीय दीपिका अपने गृह नगर रांची मे इंटरमिडिएट की परीक्षा में शामिल होने की व्यस्तता के चलते यहां टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की मौजूदगी में ऐतिहासिक गोपाल मैदान मे टाटा स्टील के 174 वे संस्थापक दिवस खेलकूद समारोह के दौरान आयोजित सम्मान समारोह मे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकीं।

दीपिका ने परीक्षा में शामिल होने के लिए ही इस वर्ष थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित तीरंदाजी की ग्रां.प्री. प्रतियोगिता से अलग होने का निर्णय लिया था। टाटा स्टील के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले दीपिका की ओर से उनकी कोच को पुरस्कार देने की बात सोची गई थी पर अंतिम क्षणों में तय किया गया कि उनके जमशेदपुर आने पर उन्हें ही पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मात्र 15 साल की उम्र में अमेरिका के आग्डेन में जूनियर विश्व चैपियन का खिताब जीतने वाली दीपिका ने वर्ष 2010 के दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स मे दोहरा स्वर्ण जीता था। वह कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनेक पदक जीत चुकी हैं। उन्हें पहले ही अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

टाटा आर्चरी अकादमी की कैडेट रही दीपिका को टाटा स्टील ने पिछले साल लंदन ओलंपिक से ठीक पहले अपने खेल विभाग में मैनेजर नियुक्त किया था। कंपनी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दीपिका को उनके उत्कृष्ट प्रर्दशन के चलते लगातार तीसरी बार उक्त सम्मान के लिए एकराय से चुना गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi