Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देवेंद्र जोशी, अशोक शांडिल्य हारे

हमें फॉलो करें देवेंद्र जोशी, अशोक शांडिल्य हारे
मुंबई (भाषा) , मंगलवार, 31 मार्च 2009 (15:14 IST)
दिग्गज बिलियर्ड्स खिलाड़ी देवेंद्र जोशी और अशोक शांडिल्य को ओटर्स क्लब अखिल भारतीय 9 बॉल पूल टूर्नामेंट के एलीट मुख्य ड्रॉ के शुरुआती ग्रुप मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

रोशन मीरचंदानी ने एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता रेलवे के शांडिल्य को ग्रुप जी के मुकाबले में 8-7 से हराया। शांडिल्य एक समय 6-4 और फिर 7-5 से आगे चल रहे थे लेकिन मीरचंदानी ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

अन्य मैचों में ग्रुप ए में हरियाणा के क्वालिफायर दिव्य शर्मा ने उलटफेर करते हुए पीएसपीबी के देवेंद्र जोशी को 8-3 से शिकस्त दी। जोशी ने इसके बाद हैदराबाद के किजार राउफ को 8-2 से हराया।

ग्रुप जी के एक अन्य मैच में भोपाल के कमल चावला ने मुंबई के आर. गिरीश को 8-7 से हराया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi