Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पदक विजेताओं को नौकरी देगी पंजाब सरकार

हमें फॉलो करें पदक विजेताओं को नौकरी देगी पंजाब सरकार
चंडीगढ़ , रविवार, 2 जनवरी 2011 (13:00 IST)
पंजाब सरकार राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए जल्द ही सरकारी नौकरियों की पेशकश करेगी।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राज्य के ऐसे कुल नौ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को क्रमशः 26 लाख और 16 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 16 लाख और 11 लाख रुपए तथा काँस्य पदक विजेता को 11 लाख और छह लाख रुपए के नकद पुरस्कारों से भी सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि नकद पुरस्कारों की यह राशि देश में किसी भी राज्य से सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पेशकश के तहत इन खिलाड़ियों से यह भी पूछा जाएगा कि वे किस विभाग में नौकरी के इच्छुक हैं। सरकारी नौकरियाँ खिलाड़ियों की उपलब्धियों के अनुसार दी जाएगी, जिनमें राजपत्रित अधिकारी पद भी शामिल हैं।

बादल ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए अगर किसी खिलाड़ी की योग्यता अथवा पढ़ाई कम है तो सरकार इसमें भी छूट देने पर विचार करेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi