Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रयोग करना चाहते हैं निशानेबाज सोढ़ी

हमें फॉलो करें प्रयोग करना चाहते हैं निशानेबाज सोढ़ी
नई दिल्ली , रविवार, 8 जनवरी 2012 (17:41 IST)
भारत के शॉट गन के निशानेबाज रंजन सोढ़ी लंदन में होने वाले ओलिम्पिक खेलों से पहले कुछ प्रयोग करना चाहते हैं तथा कुछ खास प्रतियोगिताओं में ही भाग लेकर खुद को थकान से बचाना चाहते हैं।

पंजाब के इस निशानेबाज से भारत को ओलिम्पिक में काफी उम्मीदें हैं और पिछले कुछ वषरें से शानदार प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह लगातार भिन्न परिस्थतियों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी वह अपनी वर्तमान तकनीक से अच्छे परिणाम हासिल कर रहे है लेकिन उन्हें ओलिम्पिक से पहले कुछ नई चीजें आजमाने से परहेज नहीं है। उन्हें ये प्रयोग करने का पहला मौका अगले सप्ताह दोहा में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान मिलेगा।

सोढ़ी ने दोहा रवाना होने से पहले पीटीआई से कहायह समय है जबकि मैं प्रयोग कर सकता हूं। मैं ओलिम्पिक से दो महीने पहले प्रयोग नहीं करना चाहता हूं। इसमें बहुत अधिक चीजें नहीं हैं बल्कि ये बंदूक और तकनीक से थोड़ा सामंजस्य बिठाने से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा पिछले कुछ महीनों में मैंने वजन कम किया। मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं और इसमें आपकी बंदूक की स्थिति बदल जाती है। मैं बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहता। देखते हैं कि क्या होता है।

एशियाई चैंपियनशिप उन भारतीय निशानेबाजों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने अभी तक ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। यह उनके पास ओलिम्पिक में जगह बनाने का आखिरी मौका होगा।

लेकिन ओलिम्पिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके सोढ़ी भी इसे काफी महत्व दे रहे हैं। वह दूसरी बार इसमें भाग ले रहे हैं। इससे पहले 2007 में उन्होंने इसमें हिस्सा लिया था लेकिन तब बीजिंग ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे थे।

सोढ़ी ने कहा यह वर्ष का पहला टूर्नामेंट है और मैं दमदार शुरुआत करना चाहता हूं। वहां काफी हवा रहती है और इसलिए यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। लंदन ओलिम्पिक तक खुद को अच्छी फार्म में रखने के लिए योजनाओं के बारे में सोढ़ी ने कहा मैं खुद को थकान से बचाना चाहता हूं।

सोढ़ी के अनुसार मैं ओलिम्पिक तक लगातार निशानेबाजी नहीं करना चाहता हूं। मैं प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बजाय अभ्यास पर अधिक ध्यान दे रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं सभी चारों विश्व कप में भाग लूंगा। मैं सोच समझकर टूर्नामेंट में खेलूंगा।

सोढ़ी ने कहा कि वह इस साल ओलिम्पिक के लिए अच्छी तरह से तैयार हुए हैं क्योंकि पिछले दो साल की सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा पिछली बार मेरे नाम पर बहुत अधिक जीत दर्ज नहीं थी। लेकिन इस बार मैं ओलिम्पिक से काफी पहले अच्छी तरह से तैयार हूं तथा यदि मैं 2010 और 2011 जैसे ही परिणाम हासिल करता हूं तो यह काफी अच्छा रहेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi