Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय महिलाएँ दूसरे राउंड में

हमें फॉलो करें भारतीय महिलाएँ दूसरे राउंड में
लखनऊ , गुरुवार, 19 नवंबर 2009 (23:53 IST)
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रही 19वीं एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन आज पाँच भारतीय महिलाएँ एकल मुकाबले के दूसरे राउंड में पहुँच गई।

पहले राउंड में पूजा सहस्त्रबुद्धि ने जार्डन की अमानी कादर को 4-0 से हराया जबकि शामिनी ने मकाओ की लेई वा लैम को 4-1 से हराया।

ममता प्रभु ने बांग्लादेश की रहिमा अख्तर को 4-0 से तथा दिव्या देशपांडे ने जार्डन की यारा सहेस को 4-0 से शिकस्त दी। मौमा दास ने नेपाल की मोना वासुकला को 4-0 से हराया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi