Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में

हमें फॉलो करें भारत एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में
मलक्का , सोमवार, 7 मई 2012 (17:31 IST)
FILE
भारत ने आखिरी पूल मैच में चीन को 2-1 से हराकर सातवें जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारत के लिए नवीन अंतिल (19वें मिनट) और अमित रोहिदास (57वें मिनट) ने गोल किए। वहीं चीन के लिए एकमात्र गोल यू शिन ने 45वें मिनट में किया।

दो जीत और एक ड्रॉ के बाद भारत के सात अंक हो गए हैं, जिसके दम पर उसने अंतिम चार में प्रवेश किया।

भारत को पूल में शीर्ष पर रहने के लिए चीन को हराना था। एक समय पर चीन ड्रॉ करने के करीब पहुंच गया था लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने दूसरे हाफ में बढ़िया प्रदर्शन करके चीन को गोल नहीं करने दिया।

भारत के लिए पहला गोल अंतिल ने 19वें मिनट में किया। मालक सिंह, आकाशदीप सिंह और सतबीर सिंह ने कई मौके बनाए लेकिन फिनिश तक नहीं ले जा सके।

हाफटाइम तक स्कोर 1-0 था। चीन ने दूसरे हाफ के 15वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। भारतीयों ने जवाबी हमले में कई मूव बनाए लेकिन फिनिशिंग तक नहीं ले जा सके।

भारत का पेनल्टी कॉर्नर भी खराब था। उपकप्तान रोहिदास ने हालांकि पांचवें पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

आखिरी दस मिनट में चीनी खिलाड़ियों ने कई हमले किये लेकिन भारतीय डिफेंडर मुस्तैद नजर आए। भारतीय कोच बलजीत सिंह सैनी ने कहा चीनी खिलाड़ियों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति थी लिहाजा मैच काफी तनावपूर्ण रहा। यदि हम अपने मौके भुनाते तो नतीजा और बेहतर हो सकता था।

उन्होंने कहा 4-1 का स्कोर सही होता लेकिन भविष्य के लिए यह सबक है। फारवर्ड पंक्ति को और बेहतर खेलना होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi