Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के पूर्व निशानेबाजी कोच तिबोर का निधन

हमें फॉलो करें भारत के पूर्व निशानेबाजी कोच तिबोर का निधन
नई दिल्ली , शनिवार, 1 मार्च 2014 (15:06 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व विदेशी निशानेबाजी कोच तिबोर गोंजोल का ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया। वे 80 बरस के थे। तिबोर ने भारत के कई शीर्ष निशानेबाजों को कोचिंग दी थी।

तिबोर का जन्म 19 जनवरी 1933 को हंगरी में हुआ और वे 1952 से 1955 तक हंगरी का प्रतिनिधित्व करने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए। उन्होंने इसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया जिसमें 1964 टोक्यो ओलंपिक भी शामिल है।

उनके कोचिंग करियर की शुरुआत 1973 में हुई और वे 1991 से 2002 तक 12 साल भारत के निशानेबाजी कोच रहे। तिबोर ने समरेश जंग, जसपाल राणा, अंजलि भागवत और सुमा शिरुर जैसे भारत के शीर्ष निशानेबाजों को कोचिंग दी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi