Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मीडिया को अनुमति दी जाए:त्रिलोचन

हमें फॉलो करें मीडिया को अनुमति दी जाए:त्रिलोचन
नई दिल्ली , बुधवार, 1 सितम्बर 2010 (18:35 IST)
राष्ट्रमंडल खेलों की मीडिया और प्रचार समिति के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण को पत्र लिख कर कहा है कि उसके विभिन्न स्टेडियमों में होने वाले चयन ट्रायल में जाने के लिए पत्रकारों में अनुमति दी जाए।

मीडिया को चयन ट्रायल से दूर रखने की खबरों के बाद सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक शयान चटर्जी को पत्र लिखकर मीडिया से प्रतिबंध हटाए जाने के कहा है।

गौरतलब है कि ज्यादातर ट्रायल एनआईएस पटियाला में आयोजित किए जा रहे हैं। सिंह ने पत्र में लिखा हमें यह पता चला है कि मीडिया को राष्ट्रमंडल खेलों की टीमों के लिए चल रहे आपके शिविरों के दौरान मीडिया को जाने की अनुमति नहीं है। टीमों के चयन ट्रायल में भी मीडिया को इजाजत दी जानी चाहिए।

सिंह ने लिखा कि पत्रकारों को राष्ट्रमंडल खेलों के संभावित पदक विजेताओं और उनके कोच से बात करने की पूरी सुविधा दी जानी चाहिए क्योंकि खेल प्रेमी उनके बारे में जानना चाहते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi