Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुफ्त पैकेज देगा हिमाचल पर्यटन

हमें फॉलो करें मुफ्त पैकेज देगा हिमाचल पर्यटन
नई दिल्ली , बुधवार, 11 अगस्त 2010 (18:03 IST)
FILE
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने राजधानी में आगामी अक्टूबर में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों को एक सप्ताह का मुफ्त पैकेज देने का फैसला किया है, जिसमें खाना-रहना भी शामिल है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि आगामी अक्टूबर में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों को एक सप्ताह का मुफ्त पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य का दौरा कराना तथा पारंपरिक अतिथि सत्कार शामिल है।

प्रो धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश साधारण रूप में एक अच्छे पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है, जहाँ पर दुनिया भर से पर्यटक आते हैं और अपनी छुट्टियाँ व्यतीत करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में पर्यटन के विकास के उद्देश्य से अनेक कदम उठाये हैं ताकि पर्यटक अधिक दिनों तक आनंद ले सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने होम स्टे योजना शुरू की है, जिसमें पर्यटन के विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

धूमल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में विश्व रिकॉर्डधारी अगर हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर आते है तो उन्हें बडी प्रसन्नता होगी। उनका केवल अतिथि के रूप में सत्कार ही नहीं किया जाएगा बल्कि उनको हिमाचली पारंपरिक तरीके से सम्मानित भी किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi