Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

युवा पीढ़ी खेलों पर ध्यान दे:जाखड़

हमें फॉलो करें युवा पीढ़ी खेलों पर ध्यान दे:जाखड़
भोपाल (वार्ता) , गुरुवार, 8 जनवरी 2009 (20:37 IST)
राज्यपाल डॉ. बलराम जाखड़ ने युवा पीढ़ी को आव्हान किया है कि खेंलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इससे स्वस्थ रहने और जीवन में आगे बढ़ते रहने की भावना मजबूत होगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जाखड़ आज यहाँ भेल खेल परिसर में चौथे ऑल इंडिया सीए क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित जन समूह एवं खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खेलों से समाज में आपसी मेलजोल और प्रेम का वातावरण निर्मित होता है। इंसान में जीवन के प्रति रचनात्मक सोच विकसित होती है।

विश्व शांति की स्थापना के लिए खेलों को अधिक महत्व देने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए डॉ. जाखड़ ने कहा कि खेल सुविधाओं का ग्रामीण अंचलों तक व्यापक रूप से विस्तार किया जाना चाहिए।

राज्यपाल के अनुसार भारतीय खेलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने के लिए खेल प्रतिभाओं की खोज और उनके प्रशिक्षण तथा खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi