Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 2224 नए कमरे

हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 2224 नए कमरे
नई दिल्ली , रविवार, 28 मार्च 2010 (22:42 IST)
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए शहर में पर्याप्त संख्या में होटलों के निर्माण के सरकार के प्रयास के बावजूद खेलों के लिए केवल 2224 कमरे उपलब्ध होंगे।

कमरों की स्थिति पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा हुई समीक्षा बैठक में तैयार आँकड़ों के अनुसार शहर में 39 प्रस्तावित होटलों में से केवल 13 ही खेलों के लिए तैयार होंगे।

हालाँकि गुड़गाँव, गाजियाबाद और नोएडा में अनेक होटल खुल रहे हैं लेकिन राजधानी में खेल के आयोजन से पहले 13 नये होटलों के 2224 कमरे ही होंगे। 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे खेलों के लिए 30 हजार कमरों की जरूरत है।

समीक्षा के अनुसार राजधानी में करीब 20 स्थानों पर 3169 कमरों का निर्माण हो रहा है, लेकिन इन होटलों का राष्ट्रमंडल खेल से पहले पूरा होना संभव नहीं लगता।

हालाँकि खेलों के दौरान कमरों की किसी तरह की कमी से इंकार करते हुए मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहाखेलों से पहले राजधानी और आसपास के इलाकों में कुल 10973 कमरे तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वसंत विहार में 2709 डीडीए फ्लैटों (5500 कमरे) को तैयार किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi