Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रमंडल खेल सफल होंगे - आनंद

हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेल सफल होंगे - आनंद
नई दिल्ली , गुरुवार, 9 सितम्बर 2010 (15:24 IST)
FILE
राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में विलंब को लेकर आलोचनाओं से जूझ रही आयोजन समिति को चार बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद के इस विश्वास से काफी राहत मिल सकती है कि दिल्ली में अक्टूबर में इन खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन होगा।

विश्व के तीसरे नम्बर के खिलाड़ी आनंद ने आज यहाँ एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रमंडल खेलों के सफलतापूर्वक आयोजित होने का विश्वास व्यक्त किया। राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में पूछे जाने पर विश्व चैंपियन ने कहा कि मेरी इन खेलों की सफलता के लिए पूरी शुभकामनाएँ हैं। यह पूछने पर कि क्या वह इन खेलों की तैयारियों में विलंब से चिंतित हैं। आनंद ने पूरी साफगोई के साथ कहा कि मैं इनके बारे में ज्यादा विवरण नहीं जानता हूँ और न ही मुझे खेलों की तैयारियों को लेकर कोई विशेष जानकारी है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूँ कि अक्टूबर में ये खेल सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।

आनंद ने साथ ही कहा कि मुझे बेशक खेलों की तैयारियों पर ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन मेरी नजरें इस बात पर लगी रहेंगी कि भारतीय खिलाड़ी इन खेलों में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतें। मैं भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देता हूं कि वे इन खेलों के दौरान देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतें। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi