Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रीय खेल स्थगित नहीं होंगे:मुंडा

हमें फॉलो करें राष्ट्रीय खेल स्थगित नहीं होंगे:मुंडा
खरस्वाण (झारखंड) , सोमवार, 8 नवंबर 2010 (09:29 IST)
झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय खेलों को आगे स्थगित नहीं किया जाएगा।

मुंडा ने यहाँ एक बैठक में कहा कि राज्य सरकार इन खेलों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें 2007 से सात बार स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम हर हाल में इन खेलों का आयोजन करेंगे। इन्हें अब टाला नहीं जाएगा।

भारतीय ओलिम्पिक संघ ने पिछले सप्ताह झारखंड का फरवरी में खेलों के आयोजन का आग्रह स्वीकार कर लिया था। झारखंड ने पंचायत चुनावों के कारण इस महीने के इनके आयोजन में असमर्थता जताई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi