Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लंदन ओलिम्पिक पर तनी लीबियाई मिसाइलें?

हमें फॉलो करें लंदन ओलिम्पिक पर तनी लीबियाई मिसाइलें?
लंदन , सोमवार, 19 दिसंबर 2011 (21:10 IST)
PR
लीबियाई तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद गायब हुई 10000 मिसाइलें लंदन ओलिम्पिक 2012 के लिए खतरा बन गई हैं।

सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेताया है कि गायब हुई मिसाइलें और आतंकवादियों के हाथ लगे खतरनाक रसायनिक हथियार लंदन ओलिम्पिक के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

मिस्र के अधिकारियों ने तस्करों के पांच समूहों को पकड़ा है, जो लीबियाई हथियारों को इसराइली सीमा के पास ले जा रहे थे।

इस बीच रक्षा मंत्रालय ने खेलों के दौरान सेना की भारी तादाद में तैनाती का ऐलान किया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि नए खतरे को देखते हुए यह तैनाती की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi