Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद ने सानिया से बढ़ाई दोस्ती

हमें फॉलो करें शाहिद ने सानिया से बढ़ाई दोस्ती
जब से शाहिद कपूर करीना से अलग हुए हैं, उनका नाम कई नायिकाओं के साथ लिया जा रहा है, पर बीते दिनों की घटनाओं की बात की जाए तो यह साफ हो जाता है कि शाहिद और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की दोस्ती काफी आगे बढ़ चुकी है।

दरअसल गत वर्ष सानिया की मुलाकात शाहिद से बेंगलुरु के एक होटल में हुई थी। बेंगलुरु में ही दोनों ने साथ में डिनर भी लिया था। इसके पश्चात बैंकॉक में दोनों की मुलाकात हुई थी।

गत दिनों शाहिद और सानिया को मुंबई के एक पॉश लोकेलिटी में साथ में देखा गया। शाहिद सानिया को अपने दोस्त व कोरियोग्राफर अहमद खान के घर ले गए थे।

दोनों दिनभर अकेले ही घूम रहे थे और शाम को एक पाँच सितारा होटल में दोनों ने डिनर भी लिया।

शाहिद के करीबी सूत्रों के अनुसार शाहिद ने सानिया को अपनी आने वाली फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' के गीत दिखाए। अब देखना यह है कि शाहिद सानिया से कितने दिनों तक दोस्ती कायम रख पाते हैं। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi