Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिव कपूर संयुक्त 34वें स्थान पर

हमें फॉलो करें शिव कपूर संयुक्त 34वें स्थान पर
टोरिनो (भाषा) , सोमवार, 11 मई 2009 (22:14 IST)
शिव कपूर अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर के साथ यहाँ बीएमडब्ल्यू इटैलियन ओपन गोल्फ में संयुक्त 34वें स्थान पर रहे। दिल्ली के इस गोल्फर का कुल स्कोर तीन अंडर 281 रहा।

उन्होंने चार बर्डी लगाई, लेकिन वे तीन बोगी भी कर गए। इससे बेहतर स्थान हासिल करने की उनकी उम्मीदें टूट गईं।

अर्जेन्टीना के डेनियल वैनसिक ने 65 के स्कोर से कुल 267 के स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi