Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरिता ओलिंपिक टिकट के करीब

हमें फॉलो करें सरिता ओलिंपिक टिकट के करीब
नई दिल्ली , शनिवार, 12 मई 2012 (23:46 IST)
एशियाई चैम्पियन एल. सरिता देवी (60 किलो) ने लंदन ओल‍िम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में पहला कदम रख दिया। उसने चीन में चल रही महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप सह-ओल‍िम्पिक क्वालीफायर के पहले दौर में अजरबैजान की अजानत हाजियेवा को हराया।

सरिता ने 27-11 से जीत दर्ज करके दूसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले भारतीय टीम को शनिवार को पहली हार झेलना पड़ी, जब पूजा रानी (75 किलो) पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। एशिया के लिए एकमात्र कोटा हासिल करने के प्रयास में जुटी पूजा को अमेरिका की क्लारेसा मारिया शील्ड्स ने 27-10 से हराया।

पहले दो मिनट में भारतीय मुक्केबाज 3-7 से पीछे थी और अगले तीन दौर में 20 अंक और गंवाए।
मंदाकिनी चानू (57 किलो) और नीतू चहल (69 किलो) दूसरे दौर में पहुंच गई। ये दोनों हालांकि गैर ओल‍िम्पिक वर्ग में खेल रही हैं, क्योंकि लंदन ओल‍िम्पिक में सिर्फ 51 किलो, 60 किलो और 75 किलो वर्ग में ही स्पर्धा होना है।

मंदाकिनी ने सर्बिया की बोजना रानिच को हराया। अब उसका सामना सोमवार को अमेरिका की टियारा ब्राउन से होगा, वहीं नीतू ने हंगरी की योरपीय चैम्पियन बियांका एनगी को 22-6 से हराया। अब वह दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज हॉलैंड की मारी डे जोंग से भिड़ेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi