Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइना को इंडिया ओपन में तीसरी वरीयता

हमें फॉलो करें साइना को इंडिया ओपन में तीसरी वरीयता
नई दिल्ली , रविवार, 8 अप्रैल 2012 (15:36 IST)
FILE
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को 24 से 29 अप्रैल तक सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में ओसिम बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर सिरिज के अंतर्गत होने वाले दूसरे योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन में तीसरी वरीयता दी गई।

साइना को लंदन ओलिम्पिक के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ दावेदार माना जा रहा है। उनके अलावा इसमें चीन के मजबूत दल में दुनिया की तीसरे नंबर की शिजियान वांग (पहली वरीयता), लि जुरेई (दूसरी वरीयता) और यांजियाओ वांग (चौथी वरीयता) भी 200,000 डॉलर इनामी राशि की इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

साइना ने इसके पहले स्विस ओपन के फाइनल में शिजियान को परास्त किया था। दो बार की ऑल इंग्लैंड चैम्पियन डेनमार्क की टिने बॉन को लंदन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के अंतिम टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता मिली है।

पुरूष वर्ग में दुनिया के नंबर एक और गत चैम्पियन मलेशिया के ली चोंग वेई को शीर्ष वरीयता दी गई है। डेनमार्क के पीटर गाडे और पूर्व विश्व चैम्पियन चीन के जिन चेन क्रमश: दूसरे और तीसरे वरीय खिलाड़ी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi