Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुरेन्द्रसिंह ने तोड़ा बहादुर प्रसाद का रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें सुरेन्द्रसिंह ने तोड़ा बहादुर प्रसाद का रिकॉर्ड
लंदन (वार्ता) , शुक्रवार, 6 जून 2008 (13:22 IST)
भारत के सुरेन्द्रसिंह ने इंग्लैंड के ट्विकेनहैम में सेंट मैरी क्लासिक मीट में 750.31 का समय निकाल 3000 मीटर में बहादुर प्रसाद के 16 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सुरेन्द्र ने रेस के बाद कहा ‍कि इस कामयाबी से मैं बहुत खुश हूँ। मेरी तमन्ना रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने की थी और इसमें मैं सफल रहा।

पुरुष 800 मीटर रेस सजीश जोसफ ने 147.45 के समय के साथ जीती। राजीव रमेशन 148.11 को इस रेस में तीसरे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा।

सिनिमोल पौलस 1500 मीटर में 41453 का समय निकाल तीसरे नंबर पर रहीं। प्रीजा धरन ने रेस 418.43 में पूरी करके अपने सर्वश्रेष्ठ समय में चार सेकंड का सुधार किया। महिला 800 मीटर में सुषमा देवी 204.85 ने तीसरा स्थान हासिल किया।

चैतोली हमजा को 1500 मीटर में यूरोपीय रजत विजेता मो फराह को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 343.50 के समय के साथ दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। भारत के ही प्रीतम 346.60 में रेस पूरी कर तीसरे नंबर पर रहे।

अब भारतीय एथलेटिक्स टीम वैटफोर्ड में 14 जून को होने वाले नाइकी बीएमसी ग्रां.प्री. में हिस्सा लेगीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi