Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेरेना ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

हमें फॉलो करें सेरेना ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
पेरिस (भाषा) , सोमवार, 1 जून 2009 (10:59 IST)
अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड के तनावपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी स्पेन की मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

सेरेना ने 4-6, 6-3 6-4 से जीत दर्ज की लेकिन पहले सेट में हुई घटना से इसका मजा किरकिरा हो गया। 43वीं रैंकिंग पर काबिज मार्टिनेज सांचेज ने पहले सेट में सर्विस तोड़कर 3-2 की बढ़त बनाई, लेकिन सेट जीतने के लिए महत्वपूर्ण प्वांइट शॉट ऐसा लगा जैसे यह उनकी बाजू से टकराकर गया हो।

सेरेना ने कहा कि गेंद उनकी बाजू में पूरी तरह से छू गई थी। टेनिस के नियमों के अनुसार जब गेंद आपके शरीर से छू जाती है तो इसे खेल का हिस्सा नहीं माना जाता।

उन्होंने कहा कि आपका स्वत: ही एक अंक काट लिया जाता है। गेंद मारिया के शरीर से हिट हुई थी इसलिए उनका अंक काटा जाना चाहिए था। सेरेना ने कहा कि मैंने वह गेंद काफी तेज मारी थी। वे जानती थीं कि गेंद उनके शरीर से हिट हुई थी।

वहीं सांचेज ने जोर देते हुए कहा कि यह उनकी बाजू पर नहीं लगी थी। उन्होंने कहा कि मैंने रैकेट ऊपर रखा था। गेंद उसके उपर लगी थी और मुझे इसका प्वाइंट मिलना था। यह मेरे शरीर पर नहीं लगी। मुझे धोखेबाज कहना बेवकूफी है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूँगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi