Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्थगित हो सकते हैं राष्ट्रीय खेल

हमें फॉलो करें स्थगित हो सकते हैं राष्ट्रीय खेल
जमशेदपुर (भाषा) , गुरुवार, 7 मई 2009 (12:59 IST)
प्रचंड गर्मी और लोकसभा चुनावों के कारण 34वें राष्ट्रीय खेल फिर अक्टूबर-नवंबर तक स्थगित हो सकते हैं। झारखंड के राज्यपाल और 34वें राष्ट्रीय खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सैयद सिब्ते राजी ने यह जानकारी दी।

रजी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए आला दर्जे का बुनियादी ढाँचा तैयार किया गया है और पैसे की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने कल आयोजन स्थलों का दौरा किया।

एजीओसी के महासचिव एसएम हाशमी ने कहा कि झारखंड ओलिम्पिक संघ खेलों के आयोजन के लिए तैयार है लेकिन आईओए को राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के बारे में सूचना देगा। इसके बाद आईओए ही अंतिम फैसला लेगा।

राजनीतिक अस्थिरता और अपर्याप्त बुनियादी ढाँचे के कारण 34वें राष्ट्रीय खेल तीन बार स्थगित हो चुके हैं और इस बार एक जून से होने थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi