Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड से ड्रॉ खेला

हमें फॉलो करें हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड से ड्रॉ खेला
साल्टा (अर्जेन्टीना) , सोमवार, 7 दिसंबर 2009 (22:28 IST)
दो बार बढ़त बनाने के बाद गँवाते हुए भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस चैलेंज ॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में आज न्यूजीलैंड से 2-2 से ड्रॉ खेला।

तुषार खांडेकर के गोल की बदौलत हाफ टाइम तक भारत के पास 1-0 की बढ़त बनी हुई थी। न्यूजीलैंड के लिए डीन कजिंस ने 47वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। शिवेंद्रसिंह ने फिर भारत को बढ़त दिलाई लेकिन इस बार एंड्रयू हैवर्ड ने गोल करके न्यूजीलैंड को बराबरी पर ला दिया।

कीवियों ने मैच में शुरू से ही आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया और रियान आर्चिबाल्ड शानदार ॉर्म में दिखे। भारतीय डिफेंडरों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। फिलीप बरोस ने शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी होती, लेकिन उनका निशाना मामूली अंतर से चूक गया।

भारत ने जवाबी हमले तेज कर दिए और इसका फायदा भी मिला, जब खांडेकर ने पहला गोल दागा। बराबरी का गोल दागने को बेकरार कीवियों ने भारतीय गोल पर लगातार हमले बोले लेकिन सरदारसिंह की अगुआई में भारतीय डिफेंडरों ने पहले हाफ में उन्हें कोई गोल नहीं करने दिया।

ब्रेक के बाद कजिंस ने पेनल्टी स्ट्रोक पर न्यूजीलैंड के लिए बराबरी का गोल किया। भारत के लिए शिवेंद्र सिंह ने लगभग गोल कर ही दिया था, लेकिन उनका निशाना चूक गया। उन्हें जल्दी ही दूसरा मौका मिला और काइल पोंटिफेक्स को छकाकर उन्होंने भारत को दोबारा बढ़त दिलाई।

न्यूजीलैंड ने हालाँकि हार नहीं मानी और लगातार हमले किए। हैवर्ड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को फिर बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों ने अंत तक आक्रामक हॉकी खेली लेकिन इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका।

अन्य मैचों में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 6-2 से, पाकिस्तान ने कनाडा को 2-1 से और बेल्जियम ने चीन को 4-3 से हराया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi