Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉकी रैंकिंग में भारत दसवें स्थान पर

हमें फॉलो करें हॉकी रैंकिंग में भारत दसवें स्थान पर
नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 16 मार्च 2009 (23:04 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की सोमवार को जारी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाकर दसवें स्थान पर पहुँच गई।

आठ बार के ओलिम्पिक चैंपियन भारत के 1280 अंक हैं। हालाँकि वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (1460 अंक) से दो स्थान पीछे है।

ओलिम्पिक और विश्व चैंपियन जर्मनी 2530 अंक के साथ तालिका में चोटी पर है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (2365) और स्पेन (2295) का नंबर आता है।

हॉलैंड (2158) चौथे स्थान पर खिसक गया है। उसके बाद कोरिया (2003), इंग्लैंड (1565) और न्यूजीलैंड (1488) हैं। इस बीच भारतीय महिला टीम पाँच पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुँच गई है। इस तालिका में हॉलैंड, अर्जेंटीना और जर्मनी शीर्ष तीन पर काबिज हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi