Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉलैंड ने जर्मनी को 2-0 से हराया

हमें फॉलो करें हॉलैंड ने जर्मनी को 2-0 से हराया
चंडीगढ़ (भाषा) , रविवार, 1 फ़रवरी 2009 (12:33 IST)
यूरोपीय चैम्पियन हॉलैंड ने पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी और ओलिम्पिक चैम्पियन जर्मनी को 2-0 से हरा दिया।

अपने स्टार खिलाड़ी ताएके ताकेमे और तेयुम दे नोइजेर के बिना खेल रही हॉलैंड की टीम ने दोनों गोल दूसरे हाफ में किए।

पहला गोल 42वें मिनट में लुकास जज ने दागा। वहीं जेरोन हर्ट्जबर्गर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी जो निर्णायक साबित हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi