Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेवायुक्त शाही रबड़ी लस्सी

हमें फॉलो करें मेवायुक्त शाही रबड़ी लस्सी
ND

सामग्री :
100 ग्राम रबड़ी, 250 ग्राम दही,150 ग्राम शक्कर, 1-1 बड़ा चम्मच पिस्ता और बादाम कतरन, 4-5 केसर लच्छे,
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, सजावट के लिए चांदी का वर्क, आइस क्यूब आवश्यकतानुसार।

विधि :
सर्वप्रथम रबड़ी, दही एवं शक्कर मिलाकर ब्लैंडर में चलाएं। अब इसमें आवश्यकतानुसार आइस क्यूब डालकर पुनः चलाएं। इसे एक बर्तन में निकालें व इसमें पिस्ता, बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार लस्सी कांच के ‍गिलासों में भरें।

अब गुलाब जल में केसर मिलाकर घोंट लें व इसे थोड़ा-थोड़ा सभी गिलासों में ऊपर से डाल दें। शाही रबड़ी लस्सी तैयार है। ऊपर से चांदी के वर्क से सजाएं और मेवों से सजी शाही रबड़ी लस्सी पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi