Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूह अफजा विथ मिक्स वनीला शेक

हमें फॉलो करें रूह अफजा विथ मिक्स वनीला शेक
सामग्री :
एक गिलास रूह अफजा शरबत, दो केले छोटे पीसेज में कटे हुए, 2 संतरे की छिली व साफ की हुई फांकें, 4 स्कूप वनीला आइसक्रीम, कुटी हुई बर्फ।

विधि :
सबसे पहले चार कांच के गिलास लेकर ट्रे में जमाएं। हर गिलास में थोड़ा-थोड़ा कुटा बर्फ डालें। अब हर गिलास में बराबरी से संतरे की छिली फांकें डाल दें।

दूसरे स्टेप में गिलासों में आधा-आधा स्कूप आइसक्रीम डालें। इसके बाद केले के पीसेस जमाएं। शेष आइस्क्रीम भी डाल दें। अब रूह अफजा शरबत किनारों की सहायता से गिलासों में डाल दें। प्रत्येक गिलास में चम्मच लगाएं और झटपट तैयार किया गया रूह अफजा विथ मिक्स वनीला शेक ठंडा-ठंडा पेश करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi