Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (14 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 14 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

हमें फॉलो करें मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (14 जून)
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
फिर हेरा फेरी (कॉमेडी): फिल्म एक शानदार बंगले में रहने वाले राजू, श्याम और बाबू राव की कहानी है जो एक चिटफंड वाली की बातों में आकर अपना सारा पैसा डूबो देते हैं। अब उन्हें अपना खोया पैसा किसी भी हाल में हासिल करना है।
कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल निर्देशक: नीरज वोरा

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.30 बजे
लव एक्सप्रेस (कॉमेडी): फिल्म की कहानी दो युगलों के इर्द गिर्द घूमती है जो बारातियों से भरी ट्रेन में अमृतसर से मुंबई जा रहे हैं। एक युगल जहां ब्रेक अप करना चाहता है वहीं दूसरा पांच साल पहले हुए ब्रेक अप को खत्म कर नई शुरूआत करना चाहता है।
कलाकार: मन्नत रवि, साहिल मेहता, ओम पुरी निर्देशक: सुभाष घई

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
दिलजले (ड्रामा): एक अमीर आदमी राजा साब अपनी बेटी के दिल में श्याम के लिए प्यार देखकर दुखी जो जाता है। वह श्याम के पिता को मरवा कर श्याम को आतंकी बनने पर मजबूर कर देता है। अब श्याम अपने पिता कि हत्या का बदला लेने का फैसला करता है।
कलाकार: अजय देवगन, अमरीष पुरी, सोनाली बेन्द्रे निर्देशक: हैरी बावेजा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
कुंवारा (कॉमेडी): राजू न्यूजीलैंड में उर्मिला से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। भारत आते हुए राजू को एक गर्भवती लड़की का पति बनने का नाटक करना पड़ता है। बदकिस्मती से वह लड़की उर्मिला की बहन निकलती है।
कलाकार: गोविंदा, उर्मिला मातोंडकर, नगमा, ओम पुरी, कादर खान निर्देशक: डेविड धवन

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
चीता (एक्शन): एक नेता नंदू अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड रखता है। परंतु जब नंदू की हत्या हो जाती है तो बॉडीगार्ड को भागना पड़ता है।
कलाकार: महेश बाबू, त्रिशा कृष्णन, प्रकाश राज निर्देशक: त्रिविक्रम श्रिनिवास

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
पाताल भैरवी (ड्रामा): रामू राजकुमारी इंदुमति से प्रेम करता है। इंदुमति के पिता रामू के सामने अमीर बनने की शर्त रखते हैं। रामू को अमीर बनने में मंत्री उसकी मदद करता है। इस बीच इंदुमति का अपहरण हो जाता है और रामू उसे बचाता है।
कलाकार: जीतेन्द्र, जयाप्रदा, प्राण निर्देशक: के बप्पैया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi