Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (20 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 20 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

हमें फॉलो करें मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (20 जून)
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
क्रांतिवीर (एक्शन): अपने गांव से भाग कर आया प्रताप शहर में भ्रष्ट राजनीतिज्ञों और गैंगस्टर्स के बीच फंस जाता है। गैंगस्टर्स मिलकर उसके पिता समान मालिक को मार देते हैं। अब वह उनसे बदला लेना चाहता है।
कलाकार: नाना पाटेकर, डिम्पल कपाड़िया, अतुल अग्निहोत्री निर्देशक: मेहुल कुमार

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
कंबख्त इश्क (कॉमेडी): एक दूसरे से बिल्कुल अलग सोच रखने वाले लड़के लड़की प्यार में पड़ जाते हैं। क्या वे कभी एक हो पाएंगे?
कलाकार: आफताब शिवदासानी, अक्षय कुमार, करीना कपूर निर्देशक: सबीर खान

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
द हीरो (एक्शन): अरूण एक भारतीय गुप्तचर है जो पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ काम करता है। वह अपनी कश्मीरी गर्लफ्रेंड को पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशाक खान की जासूसी के लिए भेज देता है जो परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है। परेशानी तब शुरू होती है जब उसकी योजना के मुताबिक कुछ नहीं होता।
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, सनी देओल, प्रीति जिंटा निर्देशक: अनिल शर्मा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दिल तो बच्चा है जी (कॉमेडी): फिल्म तीन दोस्तों की कहानी कहती है जो सच्चे प्यार की तलाश कर रहे हैं। क्या वे कभी अपने सच्चे प्यार को पा सकेंगे?
कलाकार: अजय देवगन, इमरान हाशमी निर्देशक: मधुर भंडारकर

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
चक दे इंडिया (ड्रामा): सालों पहले एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में हारने के बाद टीम से निकाला गया खिलाड़ी कबीर खान लौट कर आता है। वह भारत की वीमन्स हॉकी टीम को कोच करके देश के सामने खुद को साबित करना चाहता है। क्या वो कभी सफल हो पाएगा?
कलाकार: शाहरूख खान, सागरिका घाटगे, चित्राशी रावत निर्देशक: शिमित अमीन

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
धरम अधिकारी (ड्रामा): धरमराज ईमानदारी और नियम कानून के साथ गांव में फैसले सुनाता है। गांव के जलने वाले लोग उस पर गलत इल्जाम लगाकर उसे फंसाने की कोशिश करते हैं। क्या वे अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे?
कलाकार: श्रीदेवी, कादर खान, जीतेन्द्र, दिलीप कुमार, प्राण निर्देशक: के राघवेंद्र राव

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi