Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चेतन हंसराज की ‘जोधा अकबर’ से छोटे पर्दे पर वापसी

हमें फॉलो करें चेतन हंसराज की ‘जोधा अकबर’ से छोटे पर्दे पर वापसी

टेलीविजन पर विलेन की कई सशक्त भूमिकाएं कर चुके अभिनेता चेतन हंसराज छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाले चेतन, बालाजी के ही धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ से वापस आ रहे हैं। इस शो में एकता कपूर ने उन्हें आदम खान की महत्वपूर्ण भूमिका में लिया है।

PR
PR

सुनने में आया है कि जोधा अकबर की विभिन्न भूमिकाओं के लिए महीनों तक ऑडिशंस लिए गए परंतु टीम द्वारा चेतन को तुरंत इस रोल के लिए चुन लिया गया। चेतन महामंगा के बेटे और शहंशाह अकबर के सौतेले भाई आदम खान का किरदार निभाएंगे। आदम खान की तुलना हरदम अकबर से की जाती थी जिस वजह से वह अकबर से नफरत किया करता था। आदम को लगता था कि उसकी मां हमेशा अकबर को प्राथमिकता देती हैं।

टीवी पर निभाई गई अधिकतर भूमिकाओं की तरह चेतन, जोधा अकबर में भी निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। चेतन ने कहा कि पर्दे पर निगेटिव किरदार के कई चेहरे होते हैं। इसमें नकारात्मकता की झलक होती है। लेकिन खास बात यह है कि बुरे किरदार निभाते हुए भी मैंने कभी अपने प्रशंसकों को नहीं खोया। मुझे प्रशंसकों ने हमेशा से निगेटिव किरदारों में पसंद किया है।

देखिए धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ 18 जून से रात 8 बजे, जी टीवी पर।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi