Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन्दौर में प्रियाणी, आभास और इरफान

हमें फॉलो करें इन्दौर में प्रियाणी, आभास और इरफान
PRPR
24 अगस्त की शाम ‘स्टार वाइस ऑफ इंडिया’ के तीन प्रतियोगी अपना कार्यक्रम देने इन्दौर आएँ। प्रियाणी, आभास और इरफान ने शहर के एक मॉल में अपने चहेतों के बीच कार्यक्रम दिया। कार्यक्रम की शुरूआत आभास ने ‘भीगे होठ तेरे’ से की और श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध किया।

इसके बाद तीनों प्रतियोगियों ने एक साथ ‘इट्स टाइम टू डिस्को’ गाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि इस कार्यक्रम के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जाने और प्रतियोगी जनता के बीच जाकर अपने-अपने लिए वोट माँगे।

webdunia
PRPR
तीनों प्रतियोगियों में आभास की प्रस्तुति में आत्मविश्वास झलक रहा था। प्रियाणी थोड़ी सहमी हुई थी और उसका सारा ध्यान गायन पर कम और वोट मांगने पर ज्यादा था। इरफान अपने रंग में नहीं थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi