Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टिस्का चोपड़ा बनेंगी ‘24’ में अनिल कपूर की पत्नी

हमें फॉलो करें टिस्का चोपड़ा बनेंगी ‘24’ में अनिल कपूर की पत्नी

खूबसूरत अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा जल्द ही अनिल कपूर के नए धारावाहिक ‘24’ में उनकी पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। अनिल कपूर की कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा यह सीरियल एक अमेरिकी धारावाहिक पर आधारित है। अभिनव देव द्वारा निर्देशित इस शो में अनिल कपूर एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड के अफसर जैक बेयर की भूमिका निभा रहे हैं।


खबरों में है कि शो में बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी मानी अदाकारा टिस्का चोपड़ा, अनिल कपूर की पत्नी का रोल करने वाली हैं। ‘24’ में टिस्का आदिश खन्ना और सपना पब्बी की मां का रोल करेंगी। उन्होंने बुधवार से शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। टिस्का ने कहा कि मैं इस यह रोल पाकर बहुत खुश हूं। यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार है और मुझे वो सब करने को मिलेगा जो मैंने पहले कभी नहीं किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi